बिहारी (एक कहानी)
संदर्भ:- बनकटा रेलवे स्टेशन, देवरिया से सिवान होकर जाने वाली मेन लाइन पर पड़ने वाला उत्तर प्रदेश का आखिरी रेलवे स्टेशन है। 4-5 किलोमीटर आगे बिहार राज्य शुरू हो जाता है। इस रेलवे लाइन के स्टेशनों और रेलवे लाइन का विकास कार्य देश की तरह ही सदियों से रुका पड़ा था। 8-10 वर्ष पहले इस रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ और पूरा हुआ। इसके साथ ही स्टेशनों व रेलवे को इलेक्ट्रिक से चलाने के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। रेलवे के तार तो पूरी तरह से बिछ गये लेकिन कुछ छोटे स्टेशनों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया। रेलवे के इलेक्ट्रिक होने के बाद क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों के समय से चलने का सपना आने लगा। सरकार ने लोगों के इस सपने को जिंदा रखा और अभी भी ट्रेनों का समय से चलना सपना ही है।
कहानी:- बिहारी बनकटा रेलवे स्टेशन पर एक रिक्शा चालक है। जुलाई का महीना है सबेरे के 8 बजे है। मौसम खराब है। रेलवे के इलेट्रिक तार बिछाने वाले मजदूर काम शुरू करने की तैयारी कर रहें है। थोड़ी देर में आंधी के साथ- साथ बरसात भी आ गई है।प्लेटफॉर्म पर तार पड़ा हुआ छोड़कर मजदूरों ने काम बंद कर दिया है और सब स्टेशन के शेड में बैठकर बारिश के बंद होने का इंतजार कर रहें हैं। बिहारी भी रिक्शे को पेड़ की ओट में लगाकर शेड में बैठ गया है। मजदूरों खैनी बना रहें है और उन्होंने थोड़ी खैनी बिहारी को भी दी है। बिहारी अभी रिक्शा लेकर आया ही था की बरसात आ गई। ठेकेदार मौसम को गाली दे रहा है क्योंकि काम हो न हो उसे मजदूरी तो देनी ही है। दो घंटे के आंधी- तूफान के बाद बारिश अब बंद हो गई है। मजदूर वापस खंभो पर चढ़ रहे हैं इलेक्ट्रिक का तार खिंचने के लिये। इसी बीच पता चलता है कि एक पेड़ हवा से झुक गया है और उसकी डाली को काटे बिना तार को इस खंभे से दूसरे खंभे तक नहीं खिंचा जा सकता है। पेड़ पर चढ़ने के लिए कोई भी मजदूर तैयार नही होता है क्योंकि पेड़ गीला है और इस पर चढ़ने फिसलकर गिरने की संभावना है। ठेकेदार बिहारी से पूछता है और कहता है की अगर वो डाल काटता है तो उसे 50 रुपये मिलेंगे। बिहारी के तैयार न होने पर ठेकेदार उसे 80रुपये देने की बात रखता है। बिहारी को अभी तक कोई सवारी नही मिली है और दिन भी बीत रहा है इसके अलावा उसे मालिक को 50 रुपये रिक्शे का भाड़ा भी देना है। ये सब सोचकर बिहारी तैयार हो जाता है वो पेड़ पर चढ़ता है और डाल काटने लगता है । इसी बीच डाल टूट जाती है बिहारी जमीन पर न गिरकर गिरता है स्टेशनों पर बाड़ के रूप में यूज़ किये जाने वाले नुकीले लोहे वालों रेलिंग पर । उसके सर,गला व पीठ में रेलिंग घुस चुका है बिहारी की मौके पर ही मृत्यु हो जाती है। हमेशा की तरह भीड़ इकट्ठा होती है पुलिस आती है ठेकेदार बिहारी से किसी भी तरह के कार्य कराने की बात से इनकार करता है । लोगों का गुस्सा व मामला बिगड़ता देखकर ठेकेदार उसके परिवार को साठ हजार रुपये देने को कहता है व मामला रफा दफा करने की बात कहता है। सुलह हो गया है ठेकेदार अगले दिन साठ हजार रुपये उसके परिवार को दे देगा। इसी बीच कुछ लोग रिक्शेवाले के परिवार को समझा देते है कि पैसे मत लो तुम्हारे परिवार को रेलवे में नौकरी मिलेंगी। अगले दिन परिवार के लोग ठेकेदार के ऊपर एफ.आई.आर करते है। कुछ समय बाद परिवार के लोगों को न तो पैसे मिलते है न न्याय मिलता है और ना बिहारी मिलता है।
#सुधीर
Comments
Post a Comment