Posts

Showing posts from May, 2020

बिहारी (एक कहानी)

संदर्भ :- बनकटा रेलवे स्टेशन, देवरिया से सिवान होकर जाने वाली मेन लाइन पर पड़ने वाला उत्तर प्रदेश का आखिरी रेलवे स्टेशन है। 4-5 किलोमीटर आगे बिहार राज्य शुरू हो जाता है। इस रेलवे लाइन के स्टेशनों और रेलवे लाइन का विकास कार्य देश की तरह ही सदियों से रुका पड़ा था।  8-10 वर्ष पहले इस रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ और पूरा हुआ। इसके साथ ही स्टेशनों व रेलवे को इलेक्ट्रिक से चलाने के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। रेलवे के तार तो पूरी तरह से बिछ गये लेकिन कुछ छोटे स्टेशनों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया।  रेलवे के इलेक्ट्रिक होने के बाद क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों के समय से चलने का सपना आने लगा। सरकार ने लोगों के इस सपने को जिंदा रखा और अभी भी ट्रेनों का समय से चलना सपना ही है।  कहानी: - बिहारी बनकटा रेलवे स्टेशन पर एक रिक्शा चालक है। जुलाई का महीना है सबेरे के 8 बजे है। मौसम खराब है। रेलवे के इलेट्रिक तार बिछाने वाले मजदूर काम शुरू करने की तैयारी कर रहें है। थोड़ी देर में आंधी के साथ- साथ बरसात भी आ गई है।प्लेटफॉर्म पर तार पड़ा हुआ छोड़कर  मजदूरों ने काम बंद कर दिया है और...