सोचता हूं जिनकी आंखें नहीं है उनके सपने भी कितने काले होते होंगें बिल्कुल काले, काले घुप्प अंधेरों की तरह काले, इंसानी करतूतों से भी काले बेहद काले या उससे भी परे। सोचता हूं वह कैसे मान लेते होंगे की हम देखते हैं उनकी नजर में हम भी अंधे होते होंगे । सोचता हूं कैसे समझते होंगे वह रंगो का मतलब नीला,पीला, हरा,लाल,गुलाबी ये सब उनके लिए महज शब्द होते होंगे वो तो रंगों से भी परे होते होंगे। सोचता हूं जिनकी आंखें नहीं है उनके सपने भी कैसे होते होंगें।